State Bank of India जिसका short form है, (SBI) इसकी भारत में 24,000 ब्रांच है, और 60,000 से ऊपर ATM’s और इस बैंक के पास 40 करोड़ से भी ज्यादा Customers है जो की इसे भारत का सबसे बड़ा बैंक बनातेहैंऔर इस बजेसे ये दुनिया के Top 50 बैंको के list में भी शामिल है.

जाहिर सी बात है की SBI अपने Customers को कई सारी ऐसी सेवाए दे रहा है जो कोई अन्य बैंक नहीं देते हों, तो दोस्तों यदि आप भी SBI से जुड़कर उनकी सेवाओ का लुफ्त उठाना चाहते हैं तो आज ही अपना SBI Online Saving Account Open कराएं,

और यदि आप SBI के सेविंग खाते पर 9% तक का ब्याज कमाना चाहते है तो तुरंत अपने बैंक खाते को Auto Sweep Saving Account में ट्रान्सफर करे,

SBI में Account ओपन कराने के लिए Eligibility & Document की जानकारी

SBI में आप account Online और Offline दोनों ही तरीको से खोल सकते है लेकिन उसके लिए सबसे जरुरी चीज ये है की आप SBI में account ओपन करने केलिए आपके पास सभी जरुरी डाक्यूमेंट्स की होना जरुरी है, निचे सभी डॉक्यूमेंट की जानकारी दीगईहै,

  • व्यक्ति के पास भारत की नागरिकता होना चाहिए.
  • उसकी आयु 18 वर्ष से ऊपर होनी चाहिए
  • नाबालिक के मामले में माता-पिता या क़ानूनी अभिभावक के Behalf पर खाता खोला जा सकता है,


जरुरी दस्तावेज

  1. ID Proof होना चाहिए जिसमें आपके पास  [Aadhar Card, Driving License, Voter id Card, Passport, etc.]
  2. Address Proof [Aadhar Card, Driving License, Voter id Card, Passport, etc.]
  3. PAN Card
  4. Latest Passport Size Photo

करंट अकाउंट कितने प्रकार के होते हैं丨Types of SBI Saving Account

SBI में आप 3 तरह की ऑनलाइन सेविंग खाता खोल सकते है जैसे –

Salary Account

जैसा कि हमें नाम से पता चलता है सैलरी अकाउंट यह अकाउंट उन लोगों के लिए है जो जॉब करते हैं और उन्हें हर महीने उनके जॉब का वेतन मिलता हो

यदि आप भी एक Salaried Person है तो यह अकाउंट मैं आप अपना खाता खोल सकते है, जिसमे आपको कई सारे फायदे मिल जाते है.

Digital Saving Account

एसबीआई बैंक के द्वारा देखा जाए तो कुछ समय पहले Yono SBI App लॉन्च किया गया था जिसकी मदद से आप अपना डिजिटल अकाउंट ओपन कर सकते हैं सिर्फ 10 मिनट के अंदर

इसमें अकाउंट ओपन करने के लिए आपको इसमें सारी प्रक्रिया ऑनलाइन करनी होगी प्रोसेस पूरा होने के आपका सफलतापूर्वक अकाउंट ओपन हो जाएगा

Small Saving Bank Account

यह एक प्रकार का सामान्य सेविंग खाता है जो Normally देखा जाए तो बहुत सारे लोगों द्वारा खोला जाता है, यह ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से होता है बस आखिर में आपको Fill किए गए Form का Print और डाक्यूमेंट्स बैंक में जमा करवाने होंगे, जिसके बाद आपका अकाउंट open जाएगा


How to Open SBI Account online step by step process

यदि आप भी एसबीआई में ऑनलाइन अकाउंट खोलना चाहते हैं तो नीचे दी गई सारी स्टेप को फॉलो करके आप अपना सफलतापूर्वक एसबीआई में अकाउंट खोल सकते हैं

1. सर्वप्रथम आप SBI के Official Website पर जाए – Onlinesbi.com

2. फिर Apply SB Account में For Resident Individuals से Small SB Account पर click करे –

3. इसके बाद आप अगले पेज पर लैंड हो जाएंगे अगले Page में आपको Start Now में Fill new Customer Information Form पर Click करना है.

4. इसमें आपको Personal Details का फॉर्म भरना है, जिसमे नाम, पता, DOB(dete of barth ), Mobile Number इत्यादि की Details देनी होगी.

5. Process पर click करते ही आपको एक Small Customer Reference No. मिलेगा, जिसे आपको कहीं लिख लेना है फिर Save and Process पर click कर देना है.

6. Process पर क्लिक करने के बाद अब आपको दूसरा पार्ट को fill करना है जिसमें आपको Account Information Section को फिल करना होगा.

अब आपको इस बैंक से कौन-कौन सी सुविधाएं चाहिए उसका चुनाव करना है जैसे कि डेबिट कार्ड इंटरनेट बैंकिंग चेक बुक कौन से ब्रांच में आप अपना अकाउंट ओपन कराना चाहते हैं, जैसी जानकारी देना होगा,

7. सारी जानकारी देने के बाद जब आप Process पर click करते है तो फिर से आपको एक Small Customer Reference No. मिलता है जिसे आपको कहीं लिख लेना है और Save & Process पर click कर देना है. दोनों reference no. की आगे जरुरत है इसलिए इसे नोट करके रखे,

8. प्रोसेस पर क्लिक करने के बाद आप Start Now वाले पेज पर पहुँच जाते है और अब आपको Application Form का Print कर लेना है तथा किस ब्रांच में आप अपना अकाउंट ओपन कराना चाहतेहैं उस ब्रांच में ले जाकर कुछ डॉक्यूमेंट को जमा करदेना है.

9. इसके लिए Start Now में Print Account Opening Form पर जाए फिर Captcha code, Small Customer Reference No. और DOB डालकर फॉर्म Print करले,

10. फॉर्म प्रिंट हो जाने के बाद आप अपने फॉर्म में अपनी एक पासपोर्ट साइज फोटो लगा ले तथा उस फॉर्म में अपनी सिग्नेचर कर दें तब जाकर आप उस फॉर्म को अपने ब्रांच में ले जाकर जमा करें.